झालरापाटन: एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर विजय मेघवाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय रोज की तरह घर से लालभाग की ओर मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और विजय को एसआरजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट लेकर मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक विजय मेघवाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और बच्चों की हालत देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक गरीब परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।
Post a Comment