‘संकल्प वन महोत्सव’ के तहत ग्राम सूलियां में पीपल के पौधे रोपे

भवानीमंडी: पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया द्वारा चलाए जा रहे ‘संकल्प वन महोत्सव’ अभियान के तहत ग्राम सूलियां के बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के अंतर्गत भवानीमंडी के व्यापारी नितेश बिंदल ने ‘माय ट्री गार्ड’ के साथ पीपल के पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की। नितेश बिंदल ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधों को परिवार के सदस्य की तरह अपनाना चाहिए, क्योंकि उनकी नियमित देखभाल से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

ट्रस्ट के संस्थापक फूलचंद वर्मा ने बताया कि ‘संकल्प वन महोत्सव’ न केवल पौधारोपण का कार्यक्रम है, बल्कि भारत को अधिक हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण तैयार करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक बहादुर गुर्जर, कालूलाल प्रजापत, मोहन गुर्जर, अरविंद मेघवाल सहित ग्रामीणों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post