पहली बैठक दोपहर 12 बजे बांडिया बाग, बायपास स्थित स्थल पर ग्रामीण मंडल की होगी। इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने ब्लॉक क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, पूर्व विधायक, सरपंच, पंच एवं विभिन्न समितियों के अध्यक्षों को विशेष रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने भी सभी पूर्व पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, नगर पदाधिकारियों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े नागरिकों से बैठक में सहभागिता का आह्वान किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और रणनीतिक रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक हलकों में इसे चुनावी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment