भवानीमंडी में पं. दीनदयाल उपाध्याय का 58वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

भवानीमंडी: एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 58वें पुण्य स्मृति दिवस पर बुधवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल भवानीमंडी के तत्वावधान में दीनदयाल तिराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मंच के प्रदेशाध्यक्ष नरेश माधवानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’ आज भी भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। उन्होंने बताया कि भाजपा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पंडितजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, भाजपा नेता सुरेश करावन, प्रदेश महामंत्री गगनदीप सिंह होरा, एससी मंच के प्रदेश महामंत्री दुर्गाशंकर यादव, जिलाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता दलाल, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल भारड़िया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीता पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मंच के प्रदेशाध्यक्ष नरेश माधवानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर एवं जिलाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता दलाल ने किया। अंत में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post