विशेष अतिथि के रूप में गोपाल सिंह सिसोदिया, आलोट विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा, प्राचार्य श्रीरामचंद्र पोरवाल, जन शिक्षक राजेश जोशी, वीरेंद्र सिंह झाला (ग्राम सचिव) उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को वार्षिक गतिविधियों के आधार पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में मोबाइल से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। आवश्यकता होने पर ही उसका उपयोग करें और गुरुजनों के निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन में रहकर शिक्षा के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि अनुशासित विद्यार्थी ही आगे चलकर अच्छे नागरिक और सशक्त समाज का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमि पूजन। जिला जनपद सदस्य रमेश मालवीय ने अपनी निधि से 3 लाख 75 हजार रुपए की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन किया। इससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर पंचायत पिपलिया सिसोदिया एवं विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा अनादि कल्पेश्वर महादेव की तस्वीर प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य फराज खान, माध्यमिक प्रभारी प्रमिला रावत, आनंद चावला, रमेश चंद्र पाटीदार, कल्पना शाक्य, जावेद मंसूरी, मनीष पवार, पीरुलाल मालवीय, सुकन्या बैरागी, राजेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र पाटीदार, शंकरलाल पाटीदार सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संचालन आनंद चावला ने किया, जबकि आभार रमेश चंद्र पाटीदार ने व्यक्त किया।

Post a Comment