मुख्य बाजार में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे। कदम-कदम पर पुष्पहार पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया गया। पूरा नगर मानो फूलों की चादर से ढंक गया था। आयोजकों के अनुसार स्वागत में एक टन से अधिक फूलों का उपयोग किया गया। कुशवाहा समाज, गुर्जर समाज, युवा मोर्चा एवं व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों ने मंच लगाकर सांसद का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से जनसमस्याओं से जुड़े ज्ञापन प्राप्त किए और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कई स्थानों पर वे पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मिले और आत्मीय संवाद किया।
बकानी में स्वागत और सम्मान का सिलसिला चार घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। इसके बाद सांसद ने करलगांव, गरवाड़ा, मोरुखेड़ी जोड़ और कोली गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पदयात्रा में प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।नगरवासियों ने इसे अभूतपूर्व जनसमर्थन बताते हुए पदयात्रा को जनसंवाद का सशक्त माध्यम बताया।

Post a Comment