कम आवंटन से बिगड़ा राशन वितरण, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

भवानीमंडी: वार्ड नंबर 29 स्थित गणेशमल दौलतराम की उचित मूल्य दुकान पर गेहूं के कम आवंटन से उपजे संकट को लेकर एसडीपीआई नगर कमेटी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में मिलने वाले गेहूं की तुलना में वर्तमान में रसद विभाग से बहुत कम मात्रा में गेहूं प्राप्त हो रहा है, जिससे पूरे मोहल्ले के लाभार्थियों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। कम आवंटन के चलते राशन की दुकान पर निर्धारित समय से पहले ही गेहूं समाप्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में लाभार्थियों को मजबूरन अन्य राशन डीलरों के यहां भटकना पड़ रहा है, जहां भी समय पर गेहूं उपलब्ध नहीं हो पा रहा। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीपीआई नगर कमेटी ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर गणेशमल दौलतराम की दुकान पर पूर्व की तरह ही पर्याप्त मात्रा में गेहूं भिजवाया जाए, ताकि लाभार्थियों को अपनी ही राशन दुकान से समय पर गेहूं मिल सके। इस दौरान एसडीपीआई नगर अध्यक्ष जावेद हुसैन, रईस अंसारी, अखलाक मंसूरी, शफीक चाचा, सिकंदर भाई, फरदीन भाई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post