कथा के दौरान पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक शोभायात्रा से हुई। उपलाई के वरिष्ठ ठाकुर परिवार के सदस्यों द्वारा नरसिंह मंदिर से ‘नानी बाई के मायरा’ का विधिवत आगमन कराया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और जयकारों के बीच कथा स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्री महाकाल ग्रुप मित्र मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने कथा स्थल पर गुरुजी एवं पोथी का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया।
जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद
धार्मिक अनुष्ठान में आलोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 223 से मुकेश पंचोला भी उपस्थित रहे। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर गुरुजी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में ग्राम उपलाई और भूतेड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के दौरान भजनों और प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।


Post a Comment