65 यात्रियों की निशुल्क खाटूश्याम यात्रा का खाटू नरेश मित्र मंडल ने किया भव्य स्वागत

भैसोदामंडी: भवानीमंडी के मानमल सालेचा सेवा ट्रस्ट द्वारा करीब 65 यात्रियों को निशुल्क खाटूश्याम तीर्थ यात्रा पर रवाना किया गया। भैसोदामंडी बस स्टैंड पर खाटू नरेश मित्र मंडल द्वारा यात्रियों और ट्रस्ट सदस्यों का पुष्पमाला और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभी यात्रियों को अल्पाहार व चाय पानी भी कराया। ट्रस्ट की ओर से यात्रा के दौरान खाने-पीने और ठहरने की पूरी व्यवस्था निशुल्क रखी गई है।

बता दे कि बीते 12 महीनों में यह ट्रस्ट की तीसरी निशुल्क यात्रा है। इससे पहले सांवरियाजी और उज्जैन महाकाल के दर्शन भी श्रद्धालुओं को कराए जा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस दौरान पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर, अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौरणिक, दिनेश सेन, कालू मीणा, जस्सू आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post