भैसोदा नप के पास जल गंगा अभियान के तहत राहगीरों के लिए प्याऊ शुरू

भैसोदामंडी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भैसोदा नगर परिषद द्वारा नगर के प्रवेश द्वार के पास मटके रखकर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में भैसोदा-भानपुरा मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। नगर परिषद की ओर से लगाए गए मटकों में नियमित रूप से पानी भरवाने की व्यवस्था की गई है, ताकि आने-जाने वाले लोग आसानी से अपनी प्यास बुझा सके। भीषण गर्मी को देखते हुए इस प्रकार की व्यवस्था आमजन के लिए राहतभरी साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए इस तरह की प्याऊ अत्यंत उपयोगी है और इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। यह जानकारी नप कर्मचारी मनोज मीणा ने दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post