भैसोदामंडी के प्रशांत बघेरवाल बने कोंग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ मन्दसौर के जिलाध्यक्ष

भैसोदामंडी: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस क्रम में मंदसौर जिले से प्रशांत बघेरवाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भैसोदामंडी के रहने वाले प्रशांत आरएम सजोतिया फार्मेसी कॉलेज भानपुरा में प्रिंसिपल है। इन्होंने पीजी इन फार्मेकोलॉजी व पीएचडी इन इमनोलॉजी की है।

जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूत करने और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्य करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। बघेरवाल की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ जिले में सक्रिय भूमिका निभाएगा और जनहित से जुड़े स्वास्थ्य मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post