ताल। शासकीय एकीकृत हाई स्कूल मुण्डला कलां में नवीन शिक्षा सत्र 1 अप्रैल 2026 को प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच शंभुलाल चौधरी एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ पालक मांगू खां मंसूरी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुई। कक्षा 9वीं की छात्राओं कुंदन एवं प्रियंका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रभारी प्राचार्य कालूराम सूर्यवंशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन का महत्व बताया। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया, वहीं कक्षा 9वीं के पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पालकगण एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अंत में विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन मनोहरलाल श्रीवास्तव ने किया तथा आभार मोहनलाल खारिवाल ने माना। इस अवसर पर शाला स्टाफ के सदस्य कालूराम सूर्यवंशी, मनोहरलाल श्रीवास्तव, मोहनलाल खारिवाल, सुशीला सूर्यवंशी, रानी गवले, देवेंद्र सिंह चावड़ा, भगवान सिंह तंवर, प्रतिभा पाठक, रेखा पाटीदार एवं विशाखा द्विवेदी उपस्थित रहे।
ताल: प्रवेशोत्सव में बच्चों का स्वागत, पाठ्यपुस्तक व साइकिल वितरण
Atulya Bharat News
-
0
Tags:
मध्यप्रदेश
Post a Comment