भिलवाड़ी में कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ बैठक सम्पन्न

भिलवाडी: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान "संगठन बढ़ाओ - लोकतंत्र बचाओ" के अंतर्गत पीपलिया मण्डल की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भीलवाड़ी में आयोजित हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने, जन जागरण करने एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक उपरांत अभियान के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन किया गया एवं आमजन को जागरूक करने हेतु जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में पीपलिया मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, कांग्रेस नेता दिलीप गुप्ता पूर्व जनपद भीलवाड़ी, आशीष गुप्ता पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता सेवादल महासचिव भवानीमंडी, नन्दलाल मीणा, घांसीलाल जनपद, हरीश सेन सेवादल सचिव भवानीमंडी, रोशन गुर्जर आरोलिया, आशीष गुप्ता सेवादल पंचायत अध्यक्ष भीलवाड़ी, सौदान गुर्जर आरोलिया, मयूर नामदेव पंचायत उपाध्यक्ष, राजू मेहर, पाले खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अभियान को गांव- गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेगे एवं लोकतंत्र की रक्षा हेतु जन जागरण करेंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post