रेलवे स्टेशन चौराहा पर राहगीरो के लिए प्याऊ का शुभारंभ

भवानीमंडी । रेलवे स्टेशन तिराहे पर पांडेजी मावा वाले के पास भीषण गर्मी को देखते हुए एक प्याऊ लगाई गई। उपकार सेवा समिति एवं राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान स्वर्गीय संगीता पाटीदार भैसोदामंडी की स्मृती में उनके पुत्र पलक पाटीदार के सहयोग से शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन समाज सेवी के के राठी एवं गणेश सालेचा द्वारा किया। सतीश मोदी द्वारा बताया कि उपकार सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 5 वीं प्याऊ संचालित की जा रही है। समिति सदस्यों द्वारा केके राठी, सतीश मोदी एवं पलक पाटीदार का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के बाद ठंडाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर लक्की मारवाड़ी, हरिराम माधू, मनीष पांडे, सुनील गुप्ता, राजकुमार टेलर, ललित परमार, राकेश जैन सुवासरा वाला, मितुल विजावत, वैभव राठौर, दीपक बोराना, गोलू शर्मा, डी डी शुक्ला, अक्षत राजौरा आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post