भेड़-बकरियां चरा रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, भेड़ों के पास मिली लहूलुहान लाश

जयपुर | रविवार सुबह एक चरवाहे की लाश मिली है। भेड़ों के पास लहूलुहान हालत में उसका शव पड़ा था। सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। भांकरोटा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सीएससी बगरू भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में रात के समय साथी से झगड़ा होना मालूम चला है। पुलिस की ओर से साथी को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।

भेड़ों के झुंड के साथ रुका हुआ था

ACP (बगरू) दीपक कुमार ने बताया- दूदू के मौजमाबाद निवासी कालूराम बागरिया (46) की हत्या की गई है। वह भेड़ों को चराने के लिए अपने साथी हरदेव के साथ भांकरोटा क्षेत्र में आया हुआ था। महापुरा के बीड़ की ढाणी में शनिवार रात का भेड़ों के झुंड के साथ रुका हुआ था।

रविवार सुबह करीब 7:30 बजे भेड़ों के पास ही उसका शव पड़ा मिला। चरवाहे कालूराम के सिर से खून बह रहा था। लहूलुहान हालत में लाश मिलने की सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सीएससी बगरु की मॉर्च्युरी भिजवाया।

झगड़े के दौरान साथी ने की हत्या पुलिस ने मृतक के साथ भेड़ चराने आए साथी हरदेव को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। पुलिस प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि रात का सोने के दौरान कालूराम और हरदेव का आपस में झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर हरदेव ने हमला कर कालूराम की हत्या की है। पुलिस पूछताछ के बाद जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post