कोंग्रेस से पूर्व नपाध्यक्ष पिंकी गुर्जर व उनके पति राजेश गुर्जर ने भरा नामांकन तो बीजेपी से पूर्व मंडल अध्यक्ष कर रहे अध्यक्ष की उम्मीदवारी

बीजेपी के पास कोंग्रेस से आधी महज 13 सीटे, कोंग्रेस के पास 26 व एक निर्दलीय का साथ

चित्र- कोंग्रेस से अध्यक्ष का नामांकन दाखिल करने के बाद हाथ जोड़कर अभिवादन करती पिंकी गुर्जर

भवानीमंडी । नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार 16 सितम्बर को 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमे भजापा से पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानीमंडी सुनीश दीक्षित व कोंग्रेस से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर व उनके पति राजेश गुर्जर ने  नामंकन भरा। भवानीमंडी के 40 वार्डो में अध्यक्ष पद के लिए हुवे पार्षदो के चुनाव में कोंग्रेस के पास कुल 26 सीटे है और 1 निर्दलीय है। जबकि बीजेपी के पास कोंग्रेस से आधी 13 सीटे ही है। कोंग्रेस के पास अध्यक्ष पद के लिए अल्पमत है। बावजूद इसके बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री मानसिंह चौहान, दिनेश जैन करावन की मौजूदगी में बतौर अध्यक्ष उम्मीदवार सुनीश दीक्षित को नामनिर्देशन पत्र दाखिल करवाया। हालांकि दोनो ही पार्टियों ने अभी सिंबल जारी नही किये है। निर्वाचन अधिकारी अब्दुल हाफिज द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 16 सितंबर नामंकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि थी। इनकी संवीक्षा 17 सितंबर गुरुवार को की जायेगी। 18 सितंबर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता को वापिस लिया जा सकेगा। और इसके तुरंत बाद ही चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। मतदान आगामी सोमवार 21 सितंबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ही मतगणना होगी। 

जीते तो रामलाल गुर्जर एंड परिवार के पास तीसरी बार होगी नगर की कमान

कोंग्रेस के पास 26 सीटों के साथ अध्यक्ष बनाने के लिए स्पष्ठ जनादेश है। पिंकी गुर्जर व उनके पति राजेश गुर्जर को कोंग्रेस की ओर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करवाया है। अगर दोनो में से कोई भी चेयरमैन का चुनाव जीतता है तो गुर्जर परिवार के हाथ में तीसरी बार इस नगर की कमान होगी। वही अगर पिंकी गुर्जर चेयरमैन होती है तो वह दूसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष बनेगी। बता दे कि पिंकी गुर्जर व उनके ससुर रामलाल गुर्जर बीजेपी से एक- एक बार पालिकाध्यक्ष रह चुके है। हालिया चुनाव में भाजपा पार्टी में अनबन व भितरघात के डर से उन्होंने पार्षद चुनाव के नामांकन के एक दिन पहले ही सपरिवार भाजपा छोडकर कोंग्रेस पार्टी जॉइन की। कोंग्रेस ने भी उनके पुत्र राजेश गुर्जर व दो पुत्रवधु पिंकी गुर्जर व दीपमाला गुर्जर को पार्षद का टिकिट दिया और तीनो जीते।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post