आदर्श विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया श्री गणेश जन्मोत्सव


भवानीमंडी । श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के शिशु वाटिका विभाग में शनिवार को गणेश जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी प्रिन्सी जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर हुवा। इस पावन अवसर पर शिशु वाटिका प्रभारी गिरिराज सुमन के नेतृत्व में भगवान श्रीगणेश की अत्यंत सुंदर और आकर्षक झांकी सजाई गई।


उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने मिलकर भगवान गणेश का जन्मदिन मनाया और बहनों द्वारा श्री गणेश की स्तुति पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर भैया-बहनों को श्री गणेश के जन्मोत्सव के महत्व और उनके जीवन की सीख के बारे में जानकारी दी गई साथ ही भजन के माध्यम से माहौल को भक्तिमय किया गया। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामस्वरूप  सोनी सहित सभी आचार्य, दीदी और भैया-बहन उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post