भवानीमंडी: आज रविवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान 'जार' का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मलेन व शपथ ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुप्ता 'तेज', जो रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी है। प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्ल मेघवाल, अनिल भारद्वाज ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब जनरल सेकेटरी रहेंगे। नगर अध्यक्ष कपिल चौहान के नेतृत्व में नगर व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भवानीमंडी आगमन पर समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान जिला महासचिव रणजीत मेघवाल, जिला संरक्षक राधेश्याम काला, जिला उपाध्यक्ष राजेश जैन, संघटन मंत्री विशाल श्रीवास्तव व कई शहरवासी मौजूद रहे।
यह रहेगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा। जिसमें पत्रकार सम्मलेन का आयोजन होगा, वही पत्रकार हितों में मुद्दों पर चर्चा व युवा व प्रशिक्षु पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में मार्गदर्शन दिया जाएगा। द्बितीय चरण दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रहेगा, जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारणी को जनहित में पत्रकारिता करते हुवे मानव कल्याण की शपथ दिलवाई जाएगी। वही पत्रकारिता, समाजसेवा व नगर हित में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा। सुबह ब्रेकफास्ट व दोपहर में लंच की व्यवस्था भी होगी।
मेघवाल विकास समिति करेगी 'जार' अतिथियों का सम्मान
जर्नलिस्ट एसोसिएशन राजस्थान 'जार' के प्रदेशाध्यक्ष के भवानीमंडी आगमन पर कार्यक्रम मेघवाल विकास समिति की ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा। रविवार सुबह ब्लॉक अध्यक्ष द्वारकालाल के नेतृत्व में पत्रकार सम्मलेन से पूर्व स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मेघवाल समाज से कई समाजजन मौजूद रहेंगे।
Post a Comment