जयपुर: गड्ढा खोदकर मानव भ्रूण को दफनाने का मामला सामने आया है। कुत्तों के गड्ढा खोदने पर भ्रूण दफनाने का पता चला। आखिर पुलिस की निगरानी के बाद एसडीएम की मौजदूगी में खुदाई कर दफनाए भ्रूण को बाहर निकाला गया। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।:max_bytes(150000):strip_icc()/GettyImages-1300384940-2000-a5979552a66f4fc7b67aeb35110fea8d.jpg)
एसआई हरवंश सिंह ने बताया- नाई की थड़ी स्थित बरकत नगर के खाली प्लाट में मानव भ्रूण को दफनाया गया था। मंगलवार देर शाम खाली प्लॉट में भौंकते हुए कुत्ते एक ही जगह पर खोद रहे थे। शक होने पर स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर खुदाई करने वाली जगह को देखा। तेज गंध उठने पर खाली प्लॉट में कुछ दफनाए गए होने का पता चला। लोगों की सूचना पर जयसिंहपुरा थाना पुलिस की चेतक रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में गड्ढा खोदकर कुछ दफनाए होने का पता चला।
रातभर खड़ी रही पुलिस चेतक: पुलिस अफसरों को बताने पर चेतक को मौके पर तैनात किया गया। एसडीएम आमेर को घटना के बारे में सूचित किया गया। आगे दिन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम आमेर की मौजूदगी में गड्ढा खोदा गया। वीडियोग्राफी कर करीब आधा फीट गहराई में दफनाए गए मानव भ्रूण को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया कि भ्रूण करीब 2-3 महीने है, पूर्ण विकसित नहीं हो सकता था। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
Post a Comment