बजट घोषणा 2025: भवानीमंडी उपजिला चिकित्सालय की सौगात, पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्योग व्यापार मंच द्वारा स्वागत


भवानीमंडी: राजस्थान सरकार के बजट में भवानीमंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उपजिला चिकित्सालय में क्रमोन्नयन करने की घोषणा की गई। जिसका पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच ने स्वागत किया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी एवं जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग व्यापार मंच के द्वारा स्थानीय विधायक कालूराम मेघवाल को भवानीमंडी में चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकताओं के तहत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला चिकित्सालय या सैटेलाइट अस्पताल बनाने के लिए ज्ञापन दिया गया था एवं विधायक द्वारा विधानसभा सत्र में भी इस मांग को पुरजोर तरीके से प्रस्तुत किया गया था। राज्य सरकार की बजट भाषण में भवानीमंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में क्रमोन्नयन करने की घोषणा की गई है। जिसका पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग व्यापार मंच के द्वारा स्वागत किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post