भवानीमंडी: नगर की गोटा वाला कॉलोनी के नाम से जानी जाने वाली शताब्दी नगर एवं पार्श्वनाथ नगर के निवासियों द्वारा जन सहयोग से निर्मित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया। मंदिर समिति के सदस्य विनीत कुमार जैन ने बताया कि मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की गई है, जिसमें भगवान शिव का शिवलिंग, भगवान गणेश जी की प्रतिमा, माता पार्वती की प्रतिमा और भगवान कार्तिकेय स्वामीजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। विगत 5 दिनों से भगवान की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा था, जो आज संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के तहत विभिन्न कार्यों के लिए अलग- अलग लाभार्थियों ने बोली के माध्यम से धर्म लाभ लिया। जिसमें महाप्रसादी एवं भगवान के प्रथम दर्शन के लाभार्थी धर्मचंद जैन गोटा वाला, भगवा ध्वज के लाभार्थी अर्पित जैन तहसील वाले, महाआरती के मनोहर लाल जैन गोटा वाला, प्रथम भोग के दौलतराम शर्मा अध्यापक, कलश स्थापना के विनीत जैन, त्रिशूल भेंट रामदयाल गुप्ता, नाग देवता मूर्ति भेंट तुषार त्रिपाठी, प्रथम घंटी जुझार सिंह और प्रथम शंखनाद के लाभार्थी राजू तिवारी रहे। कार्यक्रम आयोजन में समिति के सदस्य दिगंबर सिंह, भगवान श्रंगी, राजेंद्र सिंह कितावत, अमित अग्रवाल, पदम चंद्र भंडारी, चंद्रशेखर जैन, पंकज सोडानी, अशीष लड्ढा आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में भवानीमंडी उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Post a Comment