श्री राधेश्याम मंदिर होली महोत्सव व गैर फाग यात्रा 2025 के बैनर का विमोचन

भवानीमंडी: श्री राधेश्याम मंदिर द्वारा होली महोत्सव व गैर फाग यात्रा 2025 के बैनर का विमोचन उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे के मुख्य आतिथ्य व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी, ग्रेन मर्चेंट अध्यक्ष सुदीप सालेचा के सानिध्य में मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष केके राठी ने चार दिवसीय होली महोत्सव, जिसमें बरसाना शैली पर लड्डू होली, छड़ी मार होली, पुष्प गुलाल इत्र होली व परम्परागत होलिका दहन व 14 मार्च शुक्रवार को आयोजित होली गैर फाग यात्रा की जानकारी देते हुए सभी को होली महोत्सव में आमंत्रित किया। आईएएस श्रद्धा गोमे द्वारा ट्रस्ट के धार्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की। साथ ही भवानीमंडी को गुड़ गवर्ननेंस के साथ राज्य ही नहीं भारत के मानचित्र तक उभारने का विजन रखा।

नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित डोल ग्यारस शोभायात्रा, तुलसी विवाह- प्रभु बारात, होली महोत्सव आदि उत्सवों की सराहना की। विमोचन में ट्रस्टी द्वारकादास पोरवाल, बालकिशन पोरवाल ,पुरुषोत्तम पालीवाल ,रमेश मांधाना,राधेश्याम गुप्ता व समाज अध्यक्ष, मातृ शक्ति व प्रभुभक्त आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन श्रीकांत ओझा द्वारा किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post