भवानीमंडी: राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के द्वारा भीमनगर व खोती के आंगनवाड़ी केंद्र पर परियोजना को लेकर महिलाओं के साथ चर्चा की। केम्प आरयूआईडीपी के सामाजिक विकास विशेषज्ञ रामगोपाल शर्मा ने बताया कि फिकल स्लज सेप्टेज मैनेजमेंट के फायदे व स्वछता में आरयूआईडीपी के द्वारा बन रहे एफएसटीपी की क्या भूमिका रहेगी, क्या फायदे होंगे, इसकी जानकारी दी गई। उनको बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल, जल को टैंकों में भरकर गुड़ा रोड पचपहाड़ में बन रहे एफएसटीपी पर ले जाया जाएगा। वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा और इसको खेती में उपयोग लिया जाएगा। इससे जो गंदगी होती थी, उससे निजात मिलेगी। समुदाय को स्वच्छता में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने बताया कि अपने आस पास मोहल्लो में गंदगी नही फैलाये। कचरा खुले में नही फेंके। नगर पालिका के ऑटो टीपर में ही डाले। ये शहर हम सब का है इसको गंदगी मुक्त रख कर अपना सहयोग प्रदान करे। जिस तरह हम अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं, उसी तरह शहर को स्वच्छ रखें। कार्यक्रम में आकाश मेहर, गोविंद, अंजलि, बुलबुल, कविता, खुशी ने अपनी सहभागिता निभाई
ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर जानकारी दी
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment