भवानीमंडी: गौमाता को राष्ट्र माता का दर्ज़ा दिलाने के लिए पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अनूठी पहल करते हुवे एक अभियान के रूप में जनजागरूकता पोस्टर छपवाए गए। साथ ही प्रयागराज महाकुम्भ में पहुँचकर गंगा में डुबकी लगाते हुवे इस पोस्टर का विमोचन अनूठे अंदाज में किया। ट्रस्ट संस्थापक व पर्यावरण प्रेमी फूलचंद वर्मा, संरक्षक सौदान गुर्जर, रितिक शर्मा, विजय आंजना, लालचंद विश्वकर्मा व रजत मीणा ने बताया कि राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर में पोस्टकार्ड एवं पर्यावरण जन जागरूकता, राष्ट्रव्यापी अभियान से संबंधित पोस्टर जन जन तक प्रसारित किए जाएंगे। धर्म, अध्यात्म एवं आस्था के महासंगम महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर "गंगा जमुना सरस्वती" के पवित्र संगम पर पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया द्वारा गौ माता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधित पोस्टर का स्नान करवाया गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय माता एवं पर्यावरण को बचाने की महिमा को दिखाया गया है
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु महाकुम्भ में पोस्टर का विमोचन
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment