36 साल की नौकरी से रिटायरमेंट होकर घर पहुंचा सरकारी कर्मचारी, उतारी आरती


झालावाड़: नौकरी ज्वाइन करने के बाद आदमी की जिंदगी का स्वर्णिम समय ऑफिस की ड्यूटी में बीतता है। फिर एक समय ऐसा आता है जब कर्मचारी को नौकरी से रिटायर होना पड़ता है। सरकारी विभागों में जहां रिटायरमेंट की उम्र 60 साल होती है, वहीं निजी कंपनियों में ज्यादातर 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट होता है। राजस्थान झालावाड़ में 37 साल की सेवा के बाद एक कर्मचारी रिटायर हुआ तो उनका घर लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। अपने स्वागत को देखकर रमेश चंद मेघवाल के चेहरे पर भी मुस्कान देखी गई। 37 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए झालावाड़ जिले के रमेश चंद 17 जनवरी 1987 पुलिस में भर्ती हुए थे। जिनकी पहली पोस्टिंग भवानीमंडी थाने में सिपाही के तौर पर हुई थी।उन्होंने बताया कि करीबन 11 साल उन्होंने भवानीमंडी में बिताए हैं जिसके बाद उनकी भालता थाने में ट्रांसफर हुआ और उसके बाद व 2014 में उनका प्रमोशन एएसआई के पद पर हुआ। विभिन्न स्थानों में उन्होंने अपनी नौकरी की। रमेश चंद मेघवाल ने अपनी नौकरी के कार्यकाल में बेदाग छवि के साथ जन सुरक्षा का काम किया। इस अवसर भव्य स्वागत किया गया। झालावाड़ लाइन पुलिस से डीजे के साथ जुलूस निकाला। वहीं अपने परिवार के सदस्य के साथ नाचते झूमते खुशी से अपने घर पहुंचे। जहां परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post