3 मार्च को महिला जागृति संगोष्ठी: उपजिला कलेक्टर व नून हॉस्पिटल ट्रस्टी करेगी शिरकत



भवानीमंडी: आगामी 3 मार्च 2025 को आयोजित होने जा रहे 'महिला जागृति संगोष्ठी' कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीनत हरनाल नून रहेगी, जो भामाशाह व समाजसेवी स्व जेके लार्ड नून की पुत्री है। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भारत विकास परिषद, महिला मीरा शाखा एवं मारवाड़ी महिला सम्मलेन भवानीमंडी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम आईएएस श्रद्धा गोमे करेगी। वही विशिष्ट अतिथि रोमिला गम्भीर, मुम्बई से आएगी। आगामी सोमवार को सांय 5 बजे से नगर के जैन बोर्डिंग में कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। उसके बाद  स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। नगर के नून हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व जेके हॉस्पिटल कार्यक्रम के संयोजक है। आयोजक महिला मीरा शाखा व मारवाड़ी महिला सम्मलेन है। जानकरी व्यापारी राजेश नाहर ने दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post