कोटा में मृत गाय को टिपर से बांध कर घसीटा, बजरंग दल ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

कोटा में मृत गाय को टिपर से बांध कर घसीटा।
कोटा: खातोली ग्राम पंचायत में मृत गाय की बेकद्री का मामला सामने आया है। मृत गाय को टिपर के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जाते का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद ग्राम पंचायत ने टिपर चालक और मुर्दा मवेशी उठाने वाले को नोटिस जारी किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज करवाया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बताया-घटना दोपहर 4 से साढ़े 5 बजे के बीच की गुड़ला रोड़ की बताई है। इस बारे में ग्राम पंचायत की सरपंच पति रामस्वरूप बैरवा से बातचीत करने का प्रयास किया। पहले तो उनका फोन व्यस्त आया और बाद में स्विच ऑफ हो गया।

खातौली ग्राम पंचायत के उप सरपंच लेखराज ने बताया- पंचायत के टिपर का हॉर्न ठीक करवाने चालक अजय (प्राइवेट व्यक्ति) मंडी चौराहे की तरफ गया था। उसके साथ मुर्दा मवेशी उठाने वाला लोचन भी था। दोनों किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर मृत गाय को उठाकर गुड़ला रोड की तरफ ले गए। मृत गाय को टिपर के पीछे बांधकर ले जाते समय किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पंचायत ने अजय और लोचन को नोटिस जारी किया है।

ग्राम विकास अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया- आज किसी कारण से बाहर गया हुआ था। इस संबंध में किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। वीडियो के आधार पर दो प्राइवेट लोगों को नोटिस दिया है। लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा- मृत गो माता की ऐसी बेकद्री बर्दाश्त योग्य नहीं है। इस मामले में पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करें। ताकि भविष्य में ऐसी हरकत करने की कोई भी व्यक्ति हिम्मत ना करें। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल स्वयं कार्रवाई करेगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post