Basant Panchami: ज्ञानोदय मिडिल स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित

 

बोलियां: नगर में रविवार को सब्जी मंडी के निकट ज्ञानोदय मिडिल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के संगीत पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी। छात्रों द्वारा उत्सव में 'हम जियेंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए' गीत का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गरोठ थाना प्रभारी मनोज कुमार महाजन, सरपंच चैन कुंवर पाटीदार, जनपद सदस्य संगीताबाई, बीआरसी नेपाल सिंह तोमर, संकुल प्रभारी बीके रतनावत, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप सिंह जादौन, स्वास्थ्य विभाग से डॉ हकीम मंसूरी, डॉ सुनील भावसार, डॉ पवन यति उपस्थित थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post