भवानीमंडी: आहू नदी के तट पर श्री देवनारायण मंदिर नलखेड़ी मोगरा में 17 वां नौ दिवसीय सत्य चंडी महायज्ञ व शिव महापुराण ज्ञान गंगा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुवा। धरती सनातन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा शंकर सिंह राणा ने बताया कि श्री देवनारायण भगवान की असीम कृपा से व श्री श्री 1008 श्री बालकदास महाराज कलवा स्थान के आशीर्वाद से हर वर्ष की भांति भव्य कथा हो रही है।
जिसमें पूरे क्षेत्र के भक्तगण बढ़- चढ़कर भाग ले रहे है। शंभू सिंह ने बताया कि कथावाचक पंडित अशोक शास्त्री जी द्वारा शिव महापुराण में सब का मन मोह लिया। बालू सिंह, तूफान सिंह, मंगू सिंह सभी भक्तगण मौजूद रहे।

Post a Comment