गांधीसागर में मुंबई से आए साइंटिस्ट; स्कूली बच्चों को टेलिस्कोप से दिखाये आकाश में तारें

भानपुरा: नगर में स्थित मॉडल स्कूल में मुंबई से आए साइंटिस्ट एस नटराजन के द्वारा सीएम राइज स्कूल एवं शासकीय मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद रात्रि 8:00 बजे  छात्र- छात्राओं को गांधी सागर में स्थित हिंगलाज रिसोर्ट में साइंटिस्ट एस नटराजन ने टेलिस्कोप लगाकर सौरमंडल, तारे कैसे होते हैं, उनका जन्म कैसे होता है। गैलेक्सी के बारे में जानकारी दी और रात के आकाश में चांद को दिखाया। सभी विद्यार्थियों एवं टीचर्स ने बड़े उत्साह के साथ टेलिस्कोप के जरिए आकाश में होने वाली घटनाओं को देखा। साइंटिस्ट एस नटराजन ने मीडिया को बताया यह काम में पिछले 30 सालों से कर रहा हूं। स्कूल कॉलेज इंडस्ट्रीज में कर चुका हूं और अब होटल इंडस्ट्री में भी करना चाहता हूं। इसलिए आज गांधी सागर हिंगलाज रिसोर्ट आया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में नो वीं बार आया हूं। मध्यप्रदेश का मंदसौर मेरा नोवा जिला है। मेरा उद्देश्य यही है मैं लोगों के दिलो में वैज्ञानिक दृष्टि जागृत करूं और लोगों को कुदरत के नजदीक लाऊ। गांधी सागर के हिंगलाज रिसोर्ट में साइंटिस्ट एस नटराजन के साथ जनपद पंचायत भानपुरा के सीईओ धर्मेंद्र यादव एवं नायब तहसीलदार भीम सिंह खराड़ी मौजूद रहे।


 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post