डग विधायक कालूराम मेघवाल का जन्मोत्सव पर भाजपा युवा नेता सौदान गुर्जर ने कार्यक्रम आयोजत कर मनाया। पिपलिया चौराहे पर विधायक कालूराम का भव्य स्वागत सम्मान किया गया।आरोलिया नेहरावद चौराहे से लेकर भानपुरा रोड पुलिस चौकी तक विधायक कालूराम द्वारा रोड शो किया। साथ भाजपा नेता सौदान गुर्जर भी रहे। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह- जगह विधायक का स्वागत किया। बैंड बाजे और बग्गी पर सवार विधायक मेघवाल द्वारा लोगों का धन्यवाद आभार प्रकट किया
पुलिस चौकी पहुंचने के बाद सौदान गुर्जर द्वारा कार्यकर्ताओं को सामूहिक भोजन करवाया गया। वही उनके जन्मदिन पर गौशाला में 51 किलो गुड़ गायों को खिलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन भर चला कार्यक्रमों का दौर शाम को सामूहिक भोज के साथ खत्म हुआ



Post a Comment