झालावाड़: मेघवाल जिला विकास समिति के तत्वाधान में मेघवाल समाज छात्रावास गिदौर में रक्तदान शिवर सम्पन्न हुआ। जिले में चल रही ब्लड की कमी को देखते हुए मेघवाल समाज जिलाध्यक्ष भागीरथ वर्मा ने विचार कर फैसला किया कि जिले में एक ब्लड केम्प लगाया जाये। जिसे देखते हुए समाज के बंधु जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर से बल्ड के बारे में बात कर केम्प आयोजित करने का फैसला लिया, जिसमें रक्त संग्रह एस आर जी ब्लड बैंक झालावाड़ द्वारा किया। ब्लड प्रभारी रणजीत मेघवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि जिले में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए मेघवाल समाज बंधुओ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसडीएम अभिषेक चारण, सीताराम मीणा रहें। जिलाध्यक्ष भागीरद वर्मा ने जिले में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए समाज के रक्त वीरों को प्रेरित किया। जिन्होंने खुशी- खुशी रक्तदान किया। 51 यूनिट रक्त संग्रह एसआरजी ब्लड बैंक झालावाड़ द्वारा किया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर ने रक्त वीरों का पुष्पहार से सम्मान किया। जिला कलेक्टर ने मेघवाल समाज का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बापूलाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा ठेकेदार, पार्षद बालचंद, राधेश्याम, रतिराम, छित्तर, राजू मेघवाल, राजकुमार मेघवाल, दिनेश सोयली, हंसराज भारती, राजकुमार, आजाद, पवन, बालमुकुंद कानूगो आदि मौजूद रहे।
मेघवाल विकास समिति: रक्तदान शिविर संपन्न, 51 यूनिट रक्त संग्रह
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment