श्रमदान: रुद्र सेना की टीम ने धार्मिक भंडारे में दी सेवाएं

झालरापाटन: रुद्र सेना द्वारा आनंदधाम मंदिर सेवा समिति झालारपाटन में आयोजित भंडारे श्रमदान किया। श्री राम कथा के नौ दिवसीय पूर्णाहुति होने एवं बसंतपंचमी पर आनंदधाम मंदिर सेवा समिति द्वारा भण्डारे में रुद्र सेना नारी शक्ति एवं रुद्र सेना युवा शक्ति और रुद्र सेना गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने श्रमदान करते हुवे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। रुद्र सेना के राष्ट्रिय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू , रूद्र सेना नारी शक्ति की जिला संयोजिका शिवानी शर्मा, रूद्र सेना युवा शक्ति जिला सहसंयोजक सांवलिया गोड, तहसील प्रचार मंत्री राजेंद्र वर्मा, तहसील गौ रक्षा प्रमुख पवन गोड, नगर प्रचार मंत्री ईश्वर सोनी, विशाल सोनी नगर गौ रक्षा प्रमुख, नारी शक्ति झालारापाटन नगर अध्यक्ष कोमल कुशवाह, युवा शक्ति नगर मीडिया प्रभारी सुरेश प्रजापति, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख प्रिंस कुमावत, झालरापाटन रूद्र सेना गोसेवक विनोद कोली एवं नारी शक्ति कार्यकर्ताओं में पल्लवी सुमन, हिना रेगर, अनिता रेगर, हर्षिता सुमन ,  पलक सुमन, राधा गोड उपस्थित रहें। यह सुचना झालावाड़ जिला  सहमीडिया प्रभारी अनिल पाटोदिया ने दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post