महिलाशक्ति विष्णु कंवर पुलिस सेवा से रिटायर्ड: घर जाकर दी बधाई

भवानीमंडी: नगर की नागरिक विष्णु कुंवर जो 35 वर्षो से अधिक पुलिस सेवा में सेवाएं दे चुकी है। 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान के द्वारा उनके आवास पर जाकर स्वागत अभिनन्दन किया। माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट करके सचिव गणेश सालेचा ने बताया कि विष्णु कंवर ने बेदाग छवि के साथ 35 वर्षो से अधिक जनसुरक्षा का काम किया। भवानीमंडी शहर पुलिस थाने में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त ली। महिला शक्ति की प्रतीक के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर आनंद काला, अविनाश परमार, भेरूलाल चौधरी, राजेश कुमार जैन, करुणा सिसोदिया, प्रबल जैन, राकेश चावला, नूपुर सिसोदिया आदि उपस्थित हुए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post