भवानीमंडी के सबसे बड़े व्यापारिक संघटन व्यापार महसंघ के द्वारा हर माह के अंतिम दिन रखे जाने वाले नगर बन्द में संगठन के ही कुछ व्यापारी सेंध लगा रहे है। हर माह महीने की अंतिम तारीख को समस्त व्यापारिक गतिविधियों व प्रतिष्ठानों को बन्द रखने का नियम है। हालांकि आवश्यक व आपातकालीन सेवाओ के लिए छूट दी गई है। पर व्यापार संघ के ही कुछ व्यापारी बन्द के दिन भी अपनी दुकानदारी चलाकर संघटन के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे है।
जबकि छोटे व्यापारी नियमो की पालना कर रहे है और सेठिये व्यापार संघ के नियमों को ठेंगा दिखा रहे है। ऐसा करके ये कुछ चुल्लू भर व्यापारी संघटन की एकता पर तो बट्टा लगा ही रहे।
साथ ही असमानता व बेशर्मी की स्थिति पैदा कर रहे। अतुल्य भारत ने जब जमीनी हक़ीक़त जानना चाही तो व्यापार संघ के अध्यक्ष गिरीश सोमानी खुद इन मनमाने व्यपारियों की मनमानी से दुखी है। ऐसे में माह के अंतिम दिन व्यापार संघ द्वारा रखा जाने वाला नगर बन्द सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्टर ओर पोस्ट तक ही सीमित दिखाई पड़ता है।
सुबह से 10 से ज्यादा को फोन कर चुका है। पिछली बार भी दुकान-दुकान जाकर दुकाने बन्द करवानी पड़ी थी

Post a Comment