दो स्पेशल ट्रेनें रद्द क्यों हुई… नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर कई सुलगते सवाल

 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. शनिवार रात को यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर हुआ. मरने वालों में ज्यादार महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. रेल मंत्री ने भगदड़ की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं. इस भगदड़ को लेकर कई तरह के सुलगते सवाल उठ रहे हैं.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. भगदड़ में मरने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं. यह हादसा रात करीब 9.30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर हुआ. मरने वालों में ज्यादार महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. वहीं भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों का इलाज दिल्ली के लेडी हार्डिंग और LNJP अस्पताल में चल रहा है.

रेल मंत्री ने भगदड़ की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एनडीआरएफ की टीम तैनाती की गई है. प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी थी. इस हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

भगदड़ पर कई सुलगते सवाल

  • रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के हालात क्यों बने?
  • वक्त पर भीड़ कंट्रोल क्यों नहीं किया गया?
  • भीड़ को देखते हुए इंतजाम क्यों नहीं थे?
  • दो स्पेशन ट्रेनें क्यों रद्द की गई ऐन वक्त पर?
  • ऐन वक्त पर प्लेटफॉर्म क्यों बदला गया?
  • प्लेटफॉर्म बदलने पर लोगों की आवाजाही का इंतजाम क्यों नहीं था? 
    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा
  • भगदड़ में 18 लोगों की मौत

    इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में ज्यादातर लोग बिहार और दिल्ली के रहने वाले हैं. फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति कंट्रोल में है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. हादसे की जांच के लिए टीम का भी गठन किया गया है.

  • मुआवजे का ऐलान

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और वितरित भी किया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख का मुआवजा और मामूली रूप से घायल लोगों को 1.0 लाख का मुआवजा दिया जाएगा.

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post