घुमन्तू गौमाता सेवा समिति भवानी मंडी के द्वारा गोवंश को पोलीथीन से बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया। जिसके अंतर्गत ज़न जागरूकता हेतु 10 बेनर लगाने की शुरुआत की। समिति संयोजक गणेश सालेचा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत खाली भूखण्ड व सार्वजनिक क्षेत्र में बेनर लगाए जायेगे। जहां पर अधिक मात्रा में लोग कचरे में सड़कों पर पोलीथीन को फेंकते है। इस पोलीथीन को गौमाता खा लेती है और बीमार होकर अकाल मृत्यु हो जाती है। पोलीथीन खाने से आए दिन गोवंश मर रहे हैं। लोगों मे ज़न जागरूकता के लिए य़ह बेनर अपील लिखे हुए लगाए जा रहे हैं, ताकि आम जनता जागरूक हो और पोलीथीन को कचरे में, खुले में, सड़कों पर, खाली भूखण्ड पर नहीं डाले। आज 10 बेनर लगाने का काम सामाजिक कार्यकर्ता रितिक शर्मा भीम नगर के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर कमल शर्मा उर्फ लाला भाई, आनंद काला, राकेश जैन, बृजराज खींची, घनश्याम यदुवंशी, अंचल व्यास, नारायण सिंह, मुकेश मेघवाल, जगदीश मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
गोवंश को पोलीथीन से बचाने के लिए अभियान शुरू, जागरूकता पोस्टर लगाये
Shivani Rathor
-
0
Tags:
लोकल न्यूज़

Post a Comment