वेस्टर्न रेलवे (WR) रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम के बीच हरकियाखाल से मल्हारगढ़ खंड में 13 किमी सेक्शन का डबलिंग कार्य पूरा हो चुका है। आगामी दिनों में वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय से कमिश्नर ऑफ सेफ्टी (सीआरएस) डबलिंग कार्य को चैक करने के साथ ही ट्रेनों की स्पीड को भी नए ट्रैक पर जांचेगे।
इसके पहले रेलवे द्वारा ट्रैक की क्षमता एवं कमियों की जांच 17 फरवरी को की जाएगी। शाम 5 बजे के बाद किसी भी समय रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा परीक्षण किया जाना प्रस्तावित किया है। इस दौरान हरकियाखाल से मल्हारगढ़ सेक्शन के 13 किमी की नई रेलवे लाइन पर 100 किमी प्रति घंटा से अधिक की स्पीड से इंस्पेक्शन (निरीक्षण) ट्रेन चलाकर स्पीड टेस्ट किया जाएगा।
ट्रैक के आसपास ना जाए
रेलवे ने नई रेल लाइन पर स्पीड टेस्ट के दौरान किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना को देखते हुए रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। नई रेल लाइन के आस-पास जाने पर रोक लगाई है। रेलवे ने अपील की है आमजन ट्रैक के आसपास ना जाए। अपने पशुओं को भी नहीं जाने दे। इस दौरान आवागमन के लिए रेलवे समपार फाटको, अंडर/ओवर ब्रिजों का ही उपयोग करें।
34 किमी का हो चुका पूरा
नीमच-रतलाम रेल सेक्शन के लगभग 133 किमी में धौंसवास-नामली, नामली-बड़ायला चौरासी एवं नीमच-हरकियाखाल के बीच लगभग 34 किमी सेक्शन में डबलिंग कार्य हो चुका है। ट्रैक पर परिचालन भी आरंभ किया जा चुका है। शेष कार्य भी प्रगति पर है।

Post a Comment