MahaShivratri पर 301 जोड़े करेंगे सत्यम-शिवम-सुंदरम महाअभिषेक, 12 ज्योतिर्लिंग और दिव्य शिवलिंग का होगा दर्शन

 

आयोजकों ने मंत्री काश्यप को शामिल होने का आमंत्रण दिया।

रतलाम: सनातन सोशल ग्रुप द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सत्यम-शिवम-सुंदरम महाअभिषेक का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से श्री कालिका माता मंदिर परिसर के मेला प्रांगण में भगवान भोलेनाथ का महाअभिषेक होगा।

संत महात्माओं के सानिध्य में विद्वान आचार्य की उपस्थिति में 301 सपत्नीक जोड़ो द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। मुख्य यजमान के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं नीतू उपाध्याय रहेंगे।

12 ज्योतिर्लिंग और दिव्य शिवलिंग के दर्शन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन रहेगा। श्रद्धालुओं को दिव्य शिवलिंग पर जलाभिषेक का अवसर मिलेगा।

मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया गया आमंत्रण सनातन सोशल ग्रुप ने प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर महाअभिषेक में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, राजेश माहेश्वरी, कैलाश झालानी, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, और रवि पंवार मौजूद रहे। ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने की अपील की है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post