मंदसौर: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के पास अवैध पिस्टल है और वो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है।
एएसआई अभिषेक पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड स्थित गोपाल कृष्ण वैशाली के सामने से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान सलमान उर्फ नाटी (32) के रूप में हुई, जो शहर किला मंदसौर का रहने वाला है।
देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने अवैध पिस्टल कहां से लिया था और इसका इस्तेमाल कहां करने वाला था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
Post a Comment