Kota: 10 हजार से ज्यादा लोगों ने की यात्रा:एक महीने से प्रयागराज के लिए 3 जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन

कोटा: महाकुंभ के महापर्व पर पौष पूर्णिमा 13 जनवरी से शाही स्नान के दिन से 14 फरवरी तक एक माह में कोटा से ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 10,491 है। इसमें आरक्षित श्रेणी में प्रयागराज के लिए 6,838 व जनरल कोच के यात्रियों की संख्या 3,653 है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मंडल से महाकुंभ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन स्पेशल ट्रेनों कोटा-रीवा, सोगरिया-दानापुर एवं सोगरिया-बनारस रूट पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है। कोटा मंडल ने नियमित रूप से कोटा होकर संचालित 8 साप्ताहिक ट्रेनों, अन्य मंडल से वाया कोटा की 2 स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त 3 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन अतिरिक्त यात्रीभार को क्लीयर करने के उद्देश्य से किया गया।

यात्रियों की सुविधा एवं डिमांड को देखते हुए यदि आवश्यकता पड़ी तो इसके अतिरिक्त भी स्पेशल ट्रेन संचालित किए जाएंगे। इस एक माह में नियमित एवं स्पेशल ट्रेनों के कुल 53 ट्रिप कोटा से प्रयागराज के लिए संचालित हुए। अभी भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन मंडल द्वारा प्रयागराज के लिए जारी है। साथ ही कोटा मंडल से 50 से अधिक टिकट चेकिंग स्टाफ, 20 से अधिक रनिंग स्टाफ की प्रयागराज में महाकुंभ पर ड्यूटी के लिए तैनाती की गई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post