कोटा: डीजे पर नाचते समय धक्का-मुक्की के बाद चाकूबाजी हो गई। चाकूबाजी में दुल्हन के मामा सहित तीन जने घायल हो गए। इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। दो जनों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। दुल्हन के मामा के पेट में चाकू का घाव लगा है। दुल्हन का मामा राहुल हॉस्पिटल में भर्ती है। चाकूबाजी की घटना बीती रात 9 बजे के आसपास की है।
राहुल ने बताया- शुक्रवार को उसकी भांजी का आशीर्वाद समारोह था। परिवार सहित सुकेत से कोटा मायरा लेकर आए थे। शाम 7 बजे कोटा पहुंचे। आशीर्वाद समारोह जवाहर नगर इलाके स्थित एक भवन में था। रात 9 बजे करीब डीजे चल रहा था। सभी लोग नाच रहे थे। उसी दौरान नाचते समय कुछ युवकों ने जीजा से धक्का मुक्की कर दी। वो नीचे गिर गए।
जैसे ही उन्हें उठाने पहुंचा तो दो तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले के दीपक,सौरभ के साथ मैं भी घायल हुआ। जीजा मुन्ना को भी चोट लगी। दीपक व सौरभ के पेट चाकू लगा। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। मेरे पेट में गहरा घाव लगा हैं। चाकू से हमला करने वाले युवकों के बारे में पता नहीं। मामले की शिकायत पुलिस को दी हैं।
Post a Comment