भवानीमंडी: महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के प्राचीनतम शिवालय मन्दिर में अलसुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। आसपास के गांव से भी लोग मन्दिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुँचे।
भवानीश्वर शिवालय मन्दिर ट्रस्ट के हरीश योगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति परम्परा अनुसार शिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह शिवलिंग के जलाभिषेक के बाद शाम को भव्य भजन संध्या व आकर्षक झांकिया सजाई जाएगी। वही दिन में भोलेशंकर की शाही सवारी भी निकलेगी।
सवारी का जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया। मुख्य आकर्षण बाहर से बुलाये ढोल- नगाड़े, पुष्प वर्षा, झांकिया और भक्तों के लिये बनाया जय श्री महांकाल वाला सेल्फी पॉइंट रहा। गौरतलब है कि भगवान भोलेशंकर का यह शिवालय लगभग 4 दशक पुराना है।
आसपास के 100 गांवों के लोग इस मंदिर में शिवरात्रि पर पूजा अर्चना करने आते है। इस अवसर पर नगर पालिका भवानीमंडी द्वरा मेला बसन्त का आयोजन भी होता है। आज के दिन मेले के साथ- साथ भगवान शंकर के भक्तों के मेले की धूम देखने को मिलती है।





Post a Comment