भैसोदामण्डी के त्रिवेणीधाम मन्दिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर हल्दी की रस्म निभाई गई। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुवा था। हिन्दू मान्यता का निर्वहन करते हुवे महिला मण्डल की सविता घुता के नेतृत्व में मन्दिर मंडली की महिलाओं ने भगवान भोलेशंकर के शिवलिंग पर हल्दी लगाई। इस तरह शिव पार्वती विवाह के निम्मित हल्दी की रस्म अदा की। इससे पूर्व अल सुबह से शिवलिंग का जल व दुग्ध से अभिषेक किया गया। हल्दी रस्म के बाद फिर से जलाभिषेक कर भगवान को दूल्हे की तरह श्रंगार कर सजाया जाएगा। उसके बाद रात्रि को महाआरती कर प्रसाद वितरण की जाएगी। बता दे कि इस मंदिर में वट, पीपल व नीम का वृक्ष एक ही जड़ से एक साथ खड़े है, यही कारण है कि इसे त्रिवेणीसंगम का पूजनीय स्थान माना जाता है। कारणवश इस मन्दिर का नाम नीलकण्ड त्रिवेणीधाम महादेव मंदिर रखा गया है। सविता घुता ने बताया कि शिवरात्रि के कार्यक्रम में मन्दिर समिति की रेणु वर्मा, तरुण गुर्जर, कमला देवी, टीनू, पूजा आदि का विशेष सहयोग रहा।
MahaShivratri 2025: भोलेनाथ को त्रिवेणीधाम की महिला मण्डल ने लगाई हल्दी
Atulya Bharat News
-
0
Tags:
लोकल न्यूज़
Post a Comment