MBA में ठेका श्रमिकों का कार्य बहिष्कार, 23 महीने से बढ़े एरियर भुगतान की मांग

 

कोटा: एमबीएस हॉस्पिटल के ठेका श्रमिक एक बार फिर कार्य बहिष्कार पर उतर गए है। ठेका श्रमिक 23 महीने के बढ़े हुए 26 रुपए के एरियर भुगतान की मांग कर रहे है। ठेका श्रमिकों के सुबह के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। पर्ची काउंटर, दवा काउंटर, जांच काउंटर,लैब सहित अन्य जगहों पर मरीज व तीमारदार परेशान रहे।

ठेका श्रमिक संघ के दिलीप सिंगोर ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी हॉस्पिटल प्रशासन व संवेदक ने ठेका श्रमिकों की पीड़ा को नहीं समझा। अभी तक 26 रूपए का बकाया एरियर भुगतान नहीं किया। मजबूरन ठेका श्रमिकों को कार्य बहिष्कार पर उतरना पड़ा।

ठेका श्रमिक संघ के देवाशीष ने बताया कि आज सभी ठेका श्रमिक सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार पर है। ये शर्म की बात है कि राजस्थान सरकार ने ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 26 रूपए की बढ़ोतरी की थी। लेकिन 23 महीने बाद भी ठेका श्रमिकों को बढ़े हुए वेतन से भुगतान नहीं किया जा रहा। हॉस्पिटल प्रशासन बजट नहीं होने का हवाला दे रहा है। जबकि दूसरे विभागों के ठेका श्रमिकों को बढ़े हुए वेतन से भुगतान मिल रहा है। जब तक हमें में बढ़े हुए वेतन से भुगतान नहीं मिलेगा तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया इस संबंध में संवेदक से बात की है। संवेदक ने बिल पास होते ही एरियर भुगतान की बात कही है। वैसे कार्य बहिष्कार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर रखी थी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post