जयपुर की मुहाना मंडी में टमाटर, गोभी, मटर जैसी सब्जियों के दाम में भारी गिरावट आई है। मंडी में इतनी सब्जी आ रही है कि न तो किसानों को सही दाम मिल पा रहे हैं, न ही व्यापारी इन्हें आसानी से बेच पा रहे हैं।
देसी टमाटर थोक में 3 से 6 रुपए किलो मिल रहा है। जो बाजार में 10 से 15 रुपए किलो बिक रहा है। उसे खरीदने वाला कोई नहीं है। हालात ये है कि इन सब्जियों को फेंकना पड़ रहा है। बता दें कि नवंबर में देसी टमाटर की थोक कीमत करीब 65 रुपए किलो थी। जो बाजार में 80 से 100 रुपए तक बिक रहा था।
जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया-
14 दिसंबर से मलमास शुरू होने के बाद से मंडी में भारी मात्रा में सब्जियां पहुंच रही हैं। मांग के मुकाबले ज्यादा सप्लाई होने से कीमतें लगातार गिर रही हैं। हमें उम्मीद थी कि मलमास के बाद सावे शुरू होंगे।इसके बाद सब्जियों के दाम में तेजी आएगी। ऐसा नहीं हुआ। इसके विपरीत बाजार में सब्जियों की डिमांड कम और सप्लाई ज्यादा हो गई। इससे उम्मीद के अनुरूप भाव नहीं मिल पा रहा। मंडी में सब्जियां इतनी आ गई है कि इन्हें फेंकनी पड़ रही है।
Post a Comment