Ranveer Allahbadia के जिस सवाल पर हुआ बवाल 10 साल पहले इस कॉमेडियन ने भी पूछा था

 

रणवीर इलाहाबादिया के जिस सवाल को लेकर इतना बवाल बनाया जा रहा है, वो एक और कॉमेडियन ने 10 साल पहले पूछा था. हालांकि, अब जब ये मामला बढ़ गया है, तो वो पूराना मामला भी लोगों के सामने आने लगा है.


अब इस मामले में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक और कॉमेडियन ने इस सवाल को पूछा हुआ है. खास बात ये है कि उन्होंने ये सवाल किसी कंटेस्टेंट से नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी और अमेरिकी डांसर और एक्टर लॉरेन गॉटलिब के सामने पूछा था. कॉमेडियन कनन गिल का ये वीडियो काफी वक्त पुराना है, जैकी भगनानी और लॉरेन गॉटलिब उनके शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आए थे. साल 2015 में जैकी भगनानी की फिल्म वेलकम टू कराची रिलीज हुई थी, जिसकी प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स कनन गिल के शो पर गए थे.

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post