किसान रजिस्ट्री शिविर में पहुँचे विधायक सुरेश गुर्जर

बकानी: किसानों की फॉर्मर आईडी बनाने के लिए मोडी में किसान रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का खानपुर- बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने निरीक्षण करने पहुँचे। विधायक सुरेश गुर्जर ने किसानों से बातचीत कर समस्याएं भी सुनी। वही अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी तरह की परेशानी ना आए। इस दौरान  किसानों की तैयार फॉर्मर आईडी की प्रिंट आउट विधायक सुरेश गुर्जर, तहसीलदार गजेंद्र कुमार शर्मा, मोडी प्रशासक सरपंच प्रतिनिधि रामप्रसाद लोधा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष झालरापाटन फरीद चौधरी व सुरेश गुर्जर समर्थक जीतू शर्मा मोडी ने किसानों को दी। फॉर्मर आईडी की प्रिंट आउट पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post