एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग 1000 करोड़ी फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में हैं. डायरेक्टर ने अपनी फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया है. वहीं डायरेक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म की कोई जानकारी लीक न हो. लेकिन उनकी लाख कोशिशों के बाद भी फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है.
साउथ एक्टर महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB29 लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई है. SSMB29 को लेकर रोजाना नए-नए अपडेट भी सामने आ रहे हैं. इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ बताया जा रहा है, इसके साथ ही इसे हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म भी माना जा रहा है. हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा ओडिशा पहुंची थीं. अब ओडिशा की डिप्टी सीएम ने फिल्म के अंदर की एक खास जानकारी लीक कर दी है.
फिल्म को लेकर शेयर की बड़ी जानकारी
उन्होंने कहा कि ओडिशा के खूबसूरत स्थान इसे फिल्ममेकर के लिए आदर्श स्थान बनाते हैं. मंत्री ने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और फिल्म निर्माताओं को ओडिशा घूमने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इससे पहले, मलकानगिरी में पुष्पा-2 और अब, मशहूर डारेक्टर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म एसएसएमबी 29, जिसमें साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर प्रियंका चोपड़ा भी हैं, फिल्म कोरापुट में शूट की जा रही है, जो साबित करता है कि ओडिशा में फिल्म शूटिंग के लिए सिनेमाई परिदृश्यों का खजाना है.”

Post a Comment