आईपीएल 2025 के लिए हाल ही में कमेंट्री पैनल का ऐलान किया गया था. इस बार लिस्ट में पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम शामिल नहीं है. आखिर उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर क्यों रखा गया है, इसको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
कमेंट्री पैनल का हिस्सा क्यों नहीं हैं इरफान पठान?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ बोलने की वजह से इरफान पठान को कमेंट्री पैनल से बाहर रखा गया है. कुछ खिलाड़ियों ने पठान की कमेंट्री को लेकर शिकायत की थी. इस खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि इरफान उन पर निजी कमेंट कर रहे हैं. माना जा रहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इरफान पठान ने कुछ खिलाड़ियों को लेकर जो बातें की थीं, उसी वजह से ऐसा हुआ है. वहीं, ये भी दावा किया गया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी कमेंट्री के बाद एक खिलाड़ी ने उन्हें फोन पर ब्लाक भी कर दिया था.
इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ निजी एजेंडे के तहत बोल रहे थे, जो सिस्टम को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. इसके अलावा उनका एटिट्यूड भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है. इस वजह से बीसीसीआई उनसे नाराज है. बता दें, ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले संजय मांजरकर को भी खिलाड़ियों की शिकायत के बाद कमेंट्री पैनल से हटाया जा चुका है. वह कुछ सालों तक कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं बन सके थे. हालांकि बाद में उनकी वापसी हो गई थी.

Post a Comment